{"_id":"66cb6cf2e5331cb2bd0d4aae","slug":"there-is-no-change-in-nps-old-pension-is-still-needed-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-129453-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एनपीएस में परिवर्तन नहीं हू-बे-हू चाहिए पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एनपीएस में परिवर्तन नहीं हू-बे-हू चाहिए पुरानी पेंशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। केंद्र सरकार ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह अब शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले को शिक्षक, कर्मचारियों ने गुमराह करने वाला बताया। सरकार के फैसले पर शिक्षक, कर्मचारियों की राय।
-पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लेना चाहिए - चंद्रहास
अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने एनपीएस की जगह अब शिक्षक, कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू करने का फैसला किया है। शिक्षक एवं कर्मचारियों को हू-बे-हू पुरानी पेंशन चाहिए। सरकार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लेना चाहिए था। जब तक हू-बे-हू पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी। तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
-- -- -
यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन स्कीम चाहिए - हाजी दानिश
बिजनौर: शिक्षक हाजी दानिश अख्तर ने कहा कि जब देश का कर्मचारी, शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली चाहता है, तो उसके हाथों में कभी नई पेंशन स्कीम एनपीएस, कभी यूपीएस थमाई जा रही हैं। कहा कि जब एनपीएस और यूपीएस इतनी फायदेमंद है, तो विधायक, सांसदों को इस स्कीम में रखा जाए। कर्मचारी, शिक्षकों को न एनपीएस, न ही यूपीएस चाहिए, हमें केवल पुरानी पेंशन स्कीम चाहिए।
विज्ञापन
-- --
-पुरानी पेंशन योजना ही लागू करें - कामेंद्र सिंह
शिक्षक कामेंद्र सिंह का कहना है कि यूपीएस कर्मचारी, शिक्षकों के हित में नहीं है। पुरानी पेंशन योजना के मुकाबले यह बहुत कम सुरक्षा देती है। पुरानी पेंशन शिक्षक, कर्मचारी के हित की है। सरकार को एनपीएस में परिवर्तन को छोड़ पुरानी पेंशन योजना ही लागू करनी चाहिए। पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के भविष्य का सुरक्षा कवच है, जिसे सरकार को समझना होगा।