फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a power failure due to rain and water logging somewhere

बारिश से कहीं बिजली गुल तो कहीं जलभराव

Thu, 20 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
There is a power failure due to rain and water logging somewhere
बारिश से कहीं बिजली गुल तो कहीं जलभराव
विज्ञापन

नगीना। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से बृहस्पतिवार को नगर का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा।
कोरोना कर्फ्यू के चलते दिन में सीमित समय के लिए खुल रही आवश्यक वस्तुओं की अधिकतर दुकानें भी बृहस्पतिवार को बंद नजर आईं तथा जो दुकानें खुलीं उन पर ग्राहक नदारद रहे। वर्षा के कारण नगर की विद्युत आपूर्ति भी करीब 18 घंटे बाधित रही। जबकि विद्युत विभाग में 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने का दावा किया है। एसडीओ विद्युत अंकित कुमार का कहना है कि तेज वर्षा व हवा के कारण फीडर फेल हो जाने के कारण करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही उन्होंने दावा किया कि बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर तेज वर्षा के कारण नगर में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। हिंदू इंटर कॉलेज परिसर में तो काफी भारी मात्रा में पानी भरा नजर आया।

बारिश से सताया पलेज खराब होने का खतरा
चंदक। दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से पलेज करने वाले किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
नदियों के किनारे हजारों किसान ककड़ी, खरबूजे, तरबूज, खीरा, टिंडा, करेला, लौकी आदि फसल करते हैं। गंगा खादर क्षेत्र में पलेज करने वाले रमेश, गिलधारी, सुक्खे, भोला, मुन्ने, शफीक, मोहन, यूनुस आदि का कहना है कि इस समय फसल अपने जोर पर है। सभी बेल फलों से लदी हुई हैं, दो दिन से हो रही बारिश से बेल फलों से चिपक गई हैं। जिस कारण फलों पर दाग धब्बे आने के के कारण मार्केट में ग्राहक उसे नहीं खरीदता है । उनका कहना है कि मौसम नहीं खुला तो उन्हें नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed