फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a need for livelihood, we do not know human rights...

Bijnor News: रोजी-रोटी पर है ध्यान, हमें नहीं पता मानवाधिकार

Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
There is a need for livelihood, we do not know human rights...
मेघराम बेनी - फोटो : BIJNOR
रोजी-रोटी की रहती दरकार, हमें नहीं पता मानवाधिकार...
विज्ञापन

बिजनौर। इसे जानकारी का अभाव कहें या जिंदगी की भागमभाग। अधिकांश लोग मानवाधिकारों के संबंध में जानकारी नहीं रखते। लोगों से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्हें साफ बोल दिया हमें नहीं मालूम क्या है मानवाधिकार। कुछ इस तरह से लोगों ने अपनी राय रखी। संवाद
नहीं पता मानवाधिकार : योगेश कुमार
योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें मानवाधिकार की जानकारी नहीं है। आज तक किसी ने उन्हें नहीं बताया कि उनके मानवाधिकार क्या हैं। वह तो मजदूरी कर जीवन यापन रहे हैं।
विज्ञापन

किसी ने नहीं बताए मानवाधिकार: नसीम
नसीम का कहना है कि वह फल बेचने का काम करते हैं। उन्हें मानवाधिकार की जानकारी नहीं है। अगर कोई बताए तो मानवाधिकार का पता चले। क्या हित में और क्या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ मौलिक अधिकार की जानकारी: मेघराम
मेघराम बेनी ने कहा कि उन्हें मौलिक अधिकारों की जानकारी है। हमारे मौलिक अधिकार छह हैं। मगर उन्हें मानवाधिकार की जानकारी नहीं है। जैसे मौलिक अधिकार हैं, वैसे ही मानवाधिकार होता होगा।
मानवाधिकार नहीं है जानकारी: कुलदीप
कुलदीप सैनी ने बताया कि वह कम पढ़ा लिखा है। उन्हें मानवाधिकार की जानकारी नहीं है। मानवाधिकार की जानकारी और समझ पढ़े-लिखे लोगों को ही होगी। हमें इसके बारे में नहीं पता।

मानवाधिकार क्या लाभ है: सोनू सैनी
सोनू सैनी का कहना है कि मानवाधिकार की उन्हें कोई जानकारी है। आज तक किसी ने भी मानवाधिकार की बात नहीं की है। मानवाधिकार का क्या लाभ होता है। इसके बारे में कभी नहीं सुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed