{"_id":"6a9ecc33df704fe4550cc62d","slug":"up-after-saharanpur-a-complaint-was-raised-about-the-presence-of-a-well-inside-a-mosque-in-bijnor-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर के बाद बिजनौर की मस्जिद में कुआं होने की शिकायत, पुलिस ने की जांच; ये बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर के बाद बिजनौर की मस्जिद में कुआं होने की शिकायत, पुलिस ने की जांच; ये बात आई सामने
Mon, 07 Sep 2026 08:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:08 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर के गांव बनखला में मस्जिद के अंदर कुंआ होने की शिकायत कुछ ग्रामीणों ने एसपी से की थी। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मस्जिद में जाकर जांच की। एसओ सुनील सहरावत का कहना है कि प्रथम दृष्यता मस्जिद परिसर में कोई कुंआ नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस और एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में मस्जिद के नीचे कुंआ मिलने के बाद मामला गर्माया हुआ है। ऐसे में अब बिजनौर के गांव में बनखला में मस्जिद के अंदर कुंआ होने की एसपी से शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कुएं की जानकारी जुटाने गांव पहुंची।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
रसूलपुर जागन उर्फ लक्खुवाला के वार्ड सदस्य आलोक सिंह सहित कई ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी केके बिश्नोई से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंचायत के गांव बनखला में कुंए पर कई साल पहले अवैध कब्जा कर मस्जिद का निर्माण कराने की शिकायत की। ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में कहा कि मस्जिद कमेटी ने निर्माण के दौरान कुंए को परिसर के अंदर ले लिया था। कुएं के ऊपर ही नमाज अदा करने वालों के लिए शौचालय व बाथरूम का निर्माण करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शौचालय का मल-मूत्र कुएं में ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने कुएं पर बनाए गए शौचालय और बाथरूम को हटवाने के साथ ही उसे कब्जामुक्त कराने की मांग की है। एसपी के मामले की जांच कोतवाली देहात पुलिस को सौंपी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष सुनील सहरावत, हल्का इंचार्ज परशुराम सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर निर्माण की स्थिति की जानकारी जुटाई।
थानाध्यक्ष सुनील सहरावत का कहना है कि मस्जिद परिसर की जांच की गई। प्रथम दृष्यता मस्जिद परिसर में कोई कुंआ नजर नहीं आया। मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपकर राजस्व विभाग से भी जांच कराई जाएगी। उधर सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने बताया कि मुझे अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। थाना पुलिस से इस सबंध में बात की जाएगी।
ये भी देखें...
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: 250 वर्ष पुराना हो सकता है कुआं, लखौरी ईंटें देखकर ये बोले एएसआई के अधिकारी
ये भी देखें...
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: 250 वर्ष पुराना हो सकता है कुआं, लखौरी ईंटें देखकर ये बोले एएसआई के अधिकारी