फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a loan of about 45 lakhs on health department

विद्युत निगम का 45 लाख का कर्जदार है स्वास्थ्य विभाग

Mon, 08 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
There is a loan of about 45 lakhs on health department
स्वास्थ्य विभाग पर करीब 45 लाख का है कर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के स्वास्थ्य महकमा बिजली निगम का लगभग 44 लाख 80 हजार 871 रुपये का कर्जदार है। पिछले दो साल से स्वास्थ्य विभाग ने विद्युत निगम को बिल के रूप में फूटी कौड़ी भी जमा नहीं की है। अफसरों की मानें तो बार-बार कोशिश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर इसे अनसुना कर देते हैं। सबसे अधिक किरतपुर अस्पताल पर 15 लाख 47 हजार 254 रुपये और सबसे कम धर्मनगरी पर एक लाख 66 हजार 261 रुपये का बिल बकाया है।
वर्ष 2018 में विद्युत निगम का दूसरा डिवीजन बना था। इससे पूर्व बिजनौर में एक ही डिवीजन था। अफसरों की मानें तो इसके बाद से बाकी तो करीब करीब सभी महकमों ने अपने विभागों का बिजली का बकाया बिल जमा कर दिया है, लेकिन बार बार लिखित रूप से अवगत कराने के बाद भी इसे संज्ञान में नहीं लाया गया। इस कारण स्वास्थ्य महकमे पर बकाया बिल बढ़ता ही गया और यह बढ़कर अब 44 लाख 80 हजार रुपये पर पहुंच गया है। इस बारे में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह की ओर से सीएमओ विजय कुमार यादव को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

आरपी सिंह के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद मंडावर पर दो लाख 88 हजार 672 रुपये, पीएचसी देवीदासवाला पर दो लाख 91 हजार 136 रुपये, शादीपुर पर दो लाख 80 हजार 349, एसएचसी केंद्र बिजनौर पर दो लाख दस हजार 498, तैमूरपुर दीपा पर तीन लाख 11 हजार 173, मोहम्मदपुर देवमल पर दो लाख 88 हजार 149, मंडावर अस्पताल पर दो लाख 91 हजार 777, धर्मनगरी पर एक लाख 66 हजार 261 रुपये, एसएचसी सुखानंदपुर पर तीन लाख 61 हजार 701 रुपये, एसएचसी मोहम्मदपुर देवमल पर तीन लाख 43 हजार 901 रुपये, एसएचसी किरतपुर 15 लाख 47 हजार 254 रुपये का बिजली का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्र्जन...
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि बिल जमा करने के लिए उन्होंने शासन से 50 लाख रुपये की मांग की है। पिछले दिनों कोरोना के कारण बजट नहीं आ पाया था। इस वजह से अभी तक बिल का भुगतान नहीं हो पाया। बजट आने पर बिल का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed