फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a break on the asphalt work of Nangal-Chandak road in winter.

Bijnor News: सर्दियों में नांगल-चंदक मार्ग के डामर कार्य पर लगा ब्रेक

Tue, 19 Dec 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
There is a break on the asphalt work of Nangal-Chandak road in winter.
नांगल-चंदक मार्ग पर डामर कार्य आज से बंद, चौड़ीकरण का कार्य रहेगा जारी
विज्ञापन

बिजनौर, नांगलसोती। नांगल-चंदक मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य आज से बंद हो जाएगा। लगातार ठंड बढ़ने के कारण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। मार्ग पर सिर्फ चौड़ीकरण और चिह्नित स्थानों पर नाला निर्माण का कार्य ही जारी रहेगा।
लोनिवि की ओर से नांगल-चंदक-मंडावली मार्ग पर चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। लोनिवि चौड़ीकरण किए गए मार्ग पर डामर डालने का कार्य करा रहा था, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण लोनिवि ने डामर कार्य को बंद करने का निर्णय लिया है। दरअसल, सर्दियों में कम तापमान तारकोल के लिए उपयुक्त नहीं होता है। ठंड में बनी सड़क पर तारकोल बजरी से ठीक प्रकार से नहीं जुड़ पाता है। जिस कारण सर्दी में बनी सड़क बनते ही उखड़ने लगती है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के जेई पन्नालाल ने बताया कि सर्दियों में कम तापमान तारकोल के लिए उपयुक्त नहीं है। फरवरी तक नांगल-चंदक मार्ग पर डामर डालने का कार्य बंद रहेगा। मार्ग निर्माण में चिह्नित स्थानों पर नाला निर्माण और कई जगहों पर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed