फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Theft revealed, immunity given to those purchasing goods

Bijnor News: चोरी का खुलासा, सामान खरीदने वालों को अभयदान

Mon, 23 Sep 2024 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Theft revealed, immunity given to those purchasing goods
स्योहारा। पांच दिन पूर्व ग्राम सुमालखेड़ी में बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े समेत लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी के सामान संग पकड़ा है। उधर, चोरी का सामान खरीदने वालों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुमालखेड़ी निवासी नासिर अंसारी पुत्र इशहाक के घर से 17 सितम्बर की रात चोरों ने लाखों रुपये का माल उड़ा दिया था। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी रणबीर सिंह, अन्ना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनसे चोरी का सामान बरामद करने का दावा भी किया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने तीन जुलाई को गांव कोलासागर व 19 जुलाई को गांव जमालपुर महीपत में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


----

थानाध्यक्ष का बेतुका बयान, चोरी सामान खरीदना अपराध नहीं
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एक बर्तन की दुकान से कीमती बर्तन, ज्वेलर्स की दुकान से 260 ग्राम चांदी की पायल व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस दोनों दुकानदारों को थाने लाई, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष धीरज नागर का कहना है कि चोरी का सामान खरीदना अपराध नहीं है, इसलिए उनको छोड़ दिया गया है। सभी सामान आरोपियों के पास से ही दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

चोरी का कोई भी सामान खरीदना अपराध की श्रेणी में आता है। यदि चोर की निशानदेही पर ज्वेलर्स के पास से सामान बरामद हुआ है तो वह दोषी है, उनको छोड़ना गलत है। मामले की जांच कराई जाएगा।

-धर्म सिंह मार्छल, एसपी पूर्वी धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed