{"_id":"57d7076c4f1c1bef30d47c31","slug":"theft-of-millions-of-home-and-two-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और दो दुकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और दो दुकानों में लाखों की चोरी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोर नकदी चुराकर ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान सहित करीब एक लाख रुपये के माल उड़ा ले गए।
गांव नवादा चौहान के बालेश कुमार का घर गांव के बस स्टैंड के नजदीक नहटौर शादीपुर मार्ग पर बना हुआ है। बालेश घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी सहित नहटौर सामान खरीदने आया था। इसी दौरान दोपहर के समय चोर पेड़ के सहारे घर में घुस गए। कमरों के ताले तोड़कर करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोरों ने सोने चांदी के जेवरात तलाशने के लिए सामान को इधर उधर फेंक दिया। इसके अलावा रविवार की रात नहटौर हल्दौर मार्ग पर पुलिस चेकपोस्ट के निकट गांव समसपुर के राजेंद्र की किराना की दुकान के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी, पांच तेल के कनस्तर और कीमती सामान चुरा लिया।
इसी गांव के सचिन की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर सात मोबाइल, चालीस चार्जर आदि दो हजार रुपये की नकदी सहित दोनों दुकानों से करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। तहरीर पुलिस को दे दी है।