{"_id":"61003e6f8ebc3e585832f77f","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-locks-of-four-houses-in-broad-daylight-bijnor-news-mrt5493050195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चार घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े चार घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन

बिजनौर। चोरों ने बुखारा कालोनी में दिनदहाड़े दो सरकारी आवासों के साथ चार घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व जेवर और अन्य सामान ले गए।
कलक्ट्रेट में तैनात लिपिक नरेंद्र त्यागी बुखारा कालोनी के सरकारी आवास में रहते हैं। मंगलवार को वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। शाम को घर लौटकर देखा तो मकान के ताले टूटे हैं। घर का सारा सामान तितर बितर हुआ पड़ा है। चोर घर से एक लाख रुपये नगद, सोने की चेन, बीफ्रकेस चोरी करके ले गए। बीफ्रकेस में कीमती कपडेे़ थे। चोरों ने कालोनी में रहने वाली जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स प्रियांशी का पूरा मकान भी ताले तोड़कर खंगाल दिया। अलमारी तोड़कर नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान ले गए। प्रियांशी के ड्यूटी से घर लौटने पर चोरी का पता चला। चोरों ने बकली कालोनी के सरकारी आवास में पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मोनू कुमार के आवास के तोले तोड़कर नगद, सोने की चेन व अंगूठी चोरी कर ली। मोनू के घर लौटने पर चोरी का पता चला। चोरो ने मोनू के मकान के बराबर में रहने वाले विकास भवन में तैनात अशोक के घर के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये नगद, आठ तोले सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। अशोक की पत्नी घर में ताला लगाकर पड़ोस में गई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी चोरों की पहचान नहीं हो सकी। चोर मुंह पर कपड़ा बांधे थे। दिन में डेढ़ बजे चोरों ने इन मकानों को निशाना बनाया। नरेंद्र त्यागी की ओर से तहरीर दी गई है।