{"_id":"66afe216e32e4687750b60ac","slug":"theft-in-three-houses-in-one-night-in-mandhaura-village-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113851-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंधौरा गांव में एक ही रात में तीन मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंधौरा गांव में एक ही रात में तीन मकान में चोरी
विज्ञापन
तीन लाख की नकदी सहित लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। चोरों ने शनिवार रात गांव मंधौरा में कई दिनों से बंद पड़े तीन मकानों को खंगाल लिया। चोर करीब तीन लाख की नकदी और लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना का पता लगने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की।
गांव मंधौरा में जिन लोगों के घरों में चोरी की घटना हुई है, वे गैर प्रदेशों में नौकरी करते है। घटना वाली रात घरों में कोई नहीं था। सभी लोग घरों का ताला लगा कर इधर उधर रिश्तेदारी में गए हुए थे। फरीदा ने बताया कि उसके पति गुजरात के सूरत शहर में नौकरी करते है। तीन दिन पहले वह अपने मायकेवालों के यहां गांव घोसियावाला गई थी। मकान में ताला लगा था। रविवार को आकर देखा तो मकान के ताले टूटे थे। चोर घर में रखी में करीब ढ़ाई लाख की नकदी, 55 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जमीन खरीदने के लिए रकम को घर में रख रखा था।
मनव्वर की पत्नी आमरीन ने बताया कि उसका पति भी दिल्ली में काम करता है। वह भी रिश्तेदारी में थी। चोर ताला तोड़कर लगभग 15 ग्राम सोने, 250 ग्राम चांदी के आभूषण और दो हजार की नकदी चोरी कर ले गए। आयशा ने बताया कि उसके पिता रफीक परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहते है। वह भी घर का ताला लगा गांव गढ़ी में गई थी।
विज्ञापन
सूचना जब आकर देखा तो उसके घर की अलमारियाें के ताले टूटे थे। चोर उनके घर से 100 ग्राम सोने चांदी के गहने, 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
मामला संज्ञान में आया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई होगी। - अंजनी कुमार, सीओ अफजलगढ़