{"_id":"6791efe13e67364e11048599","slug":"theft-in-the-house-of-inspector-and-custom-officer-in-nangal-bijnor-caught-in-cctv-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनाैर में बड़ी वारदात: नांगल में इंस्पेक्टर और कस्टम ऑफिसर के घर में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनाैर में बड़ी वारदात: नांगल में इंस्पेक्टर और कस्टम ऑफिसर के घर में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
Thu, 23 Jan 2025 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:59 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में चोरों ने इंस्पेक्टर और कस्टम अधिकारी के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दाैरान
विज्ञापन
माैके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां नांगल थाना क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहडा में अज्ञात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों की नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। नांगल पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
विज्ञापन
बुधवार की रात नांगल थाना क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में अज्ञात चोरों ने दो सगे भाई प्रिंस कुमार जो कस्टम विभाग में कार्यरत है और कशिक कुमार जो लोनी किसी थाने में इंचार्ज है के घर का ताला तोड़कर 15 लाख से अधिक की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने चुरा लिए। दोनों भाइयों का मकान बंद पड़ा था। घर पर कोई भी सदस्य नहीं था। इसके साथ ही चोरों ने मोहित के घर का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी और लाखों के जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli Encounter: इंस्पेक्टर सुनील कुमार को दी अंतिम सलामी, मुठभेड़ में हुए बलिदान, एनकाउंटर में थे एक्सपर्ट
विज्ञापन
इसी गांव के व्यक्ति भीम के घर का ताला तोड़कर एक हजार की नगदी और एक संदूक चुरा लिया। नांगल थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर और आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन