{"_id":"6033f9528ebc3ee94422cc7c","slug":"theft-in-groceries-bijnor-news-mrt5266984190","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में चोरी
विज्ञापन
परचून की दुकान में चोरी
नहटौर। परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान चुरा लिया। पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।
मोहल्ला जिगर कॉलोनी निवासी हसीन अहमद की घर में ही परचून की दुकान है। सड़क की ओर दुकान के शटर लगे हुए हैं। रविवार रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले से नकदी और तेल व घी की केन व परचून का सामान चोरी करके ले गए। सुबह करीब तीन बजे जब घर के सदस्य उठे तो उन्हें दुकान के ताले टूटने का पता चला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला, जिसमें दो युवक आसपास दिखाई दे रहे हैं।