फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man who took leave from the company is missing, a report has been filed against the girl

Bijnor News: कंपनी से छुट्टी लेकर आया युवक लापता, युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The young man who took leave from the company is missing, a report has been filed against the girl
चांदपुर । थाना छपरौली के गांव रठौड़ा निवासी अनुराग आर्य ने उसके चचेरे भाई के लापता होने पर चांदपुर निवासी एक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में अनुराग ने बताया कि मध्य मेरठ निवासी उसका चचेरे भाई अमित आर्य (38) 11 जुलाई 2025 को कंपनी से आधा दिन की छुट्टी लेकर आया था, जिसे उसके साथी ने भैसाली डिपो पर छोड़ा था। उसी समय से वह लापता है। भाई का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पता चला है कि उसका भाई एक मोबाइल नंबर पर चांदपुर निवासी किसी लड़की से बात करता था। लड़की के बुलाने पर वह उससे मिलने बिजनौर गया था।

अमित को तलाश करते हुए बिजनौर में घूम रहे थे। कुछ लोगों द्वारा उसके भाई का हुलिया बताते हुए बताया कि इस तरह के एक व्यक्ति के साथ एक महिला व चार व्यक्ति थाना चांदपुर के अकौधा नहर के पास मारपीट कर रहे थे। मारपीट के बाद गाड़ी में अपने साथ ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed