{"_id":"63dbf8c7d43036767f135d19","slug":"the-young-man-was-beaten-to-death-with-a-stick-one-accused-arrested-bijnor-news-c-14-1-102596-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लाठी से पीटकर युवक को मार डाला, एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लाठी से पीटकर युवक को मार डाला, एक आरोपी दबोचा
Thu, 02 Feb 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर के देवेंद्र सिंह उर्फ काले। (फाइल फोटो)
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला का मामला, डीजे पर नाचने के दौरान हुआ था विवाद
फोटो-4
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। डीजे पर नाचने के दौरान हुए विवाद में देवेंद्र सिंह उर्फ काले (38) पर गांव के ही एक युवक ने लाठी से हमला कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में देवेंद्र की मौत हो गई। मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी नीतू को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि नत्थू सिंह की हत्या के मामले में ही देवेंद्र उर्फ काले जेल गया था। अब स्व. नत्थू सिंह के बेटे के रिश्ते के कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद देवेंद्र की हत्या हो गई। बुधवार को गांव नवादा तुल्ला के रहने वाले स्व. नत्थू सिंह के बेटे मोहित कुमार का गोलबाग के निकट स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रिश्ते का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के बाद शाम गांव में मोहित के घर पर ही डीजे बजने लगा। देर शाम करीब 10 बजे गांव का ही देवेंद्र सिंह उर्फ काले (38) भी वहां पहुंच गया। जिसका डीजे पर ही नाचने के दौरान उसका नीतू पुत्र सूरज सिंह से विवाद हो गया।
उस समय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। इसके बाद घर जा रहे देवेंद्र उर्फ काले को नीतू और उसके साथियों रास्ते में ही घेर कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। देवेंद्र के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। देवेंद्र अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवेंद्र की मां राखी ने नीतू सिंह के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वर्जन:: लग्न समारोह में बज रहे डीजे पर डांस को लेकर देवेंद्र उर्फ काले और नीतू के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद घर वापस जा रहे देवेंद्र पर नीतू ने किसी लाठी डंडों से वार कर दिया, जिसमें काले घायल हो गया। हायर सेंटर ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।....डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी