{"_id":"631a2e572a8e0f7e3e4b6a3d","slug":"the-young-man-ran-after-the-medical-store-owner-with-a-pistol-bijnor-news-mrt6044449113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर स्वामी के पीछे तमंचा लेकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर स्वामी के पीछे तमंचा लेकर भागा युवक
विज्ञापन

मंडावर। मेडिकल स्टोर स्वामी के पीछे एक युवक तमंचा लेकर भाग पड़ा। शोर मचाने पर गांव वालों ने मेडिकल स्वामी को बचाया। गांव वालों को देख आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक की एक माह पूर्व भी तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुई थी।
थाना मंडावर के गांव रतनपुर रियाया निवासी मनवीर ने मंडावर चंदक रोड पर गांव में ही मेडिकल स्टोर खोल रखा है। बृहस्पतिवार की शाम गांव का एक युवक मेडिकल पर तमंचा लेकर पहुंचा और मनवीर के साथ गाली गलौज करने लगा। इतना देख मनवीर मेडिकल से गांव की ओर भागा, तो आरोपी भी तमंचा लेकर मेडिकल स्वामी के पीछे भागने लगा। शोर शराबा सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। आरोपी की एक माह पूर्व भी गांव में तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुई थी, उस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। अब आरोपी युवक कुछ दिन पूर्व जेल से छूटकर आया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की घटना की तहरीर मिली है, आरोपी की तलाश की जा रही है।