{"_id":"580d07da4f1c1b2f77bc2043","slug":"the-young-man-died-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक ने दम तोड़ा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के अफजलगढ़ में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कालागढ़ में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक मयस्सर नहीं है।
बीमार मरीजों के अस्पताल में आने का सिलसिला जारी है। पुराना कालागढ़ निवासी 24 वर्षीय माजिद पुत्र पहलवान की रविवार को बुखार के चलते मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले बुुखार आया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। काशीपुर में उसने दम तोड़ दिया। तिमारदारों का आरोप है कि सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। दवाइयां देकर लौट दिया जाता है। उधर, सीएससी चिकित्सा प्रभारी डा. राजीव चौहान का कहना है कि बुखार आने पर मरीज अच्छे चिकित्सक व सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराएं। रजिस्टर्ड पैथोलॉजी में ही खून की जांच कराएं। मच्छरों से बचाव करें।