{"_id":"5867ec3f4f1c1b132ceedf07","slug":"the-young-man-died-in-bij","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कोतवाली देहात में बहन के घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धामपुर के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी शीशराम का पुत्र अरविंद (30) शुक्रवार की सुबह अपनी रिश्तेदारी में नगीना के गांव काजीवाला गया था। अरविंद शुक्रवार की रात को वहां से नहटौर के गांव सलेमपुर अपनी बहन बाला के घर बाइक से जा रहा था। अरविंद जब कोतवाली देहात के गांव रोशनपुर प्रताप पहुंचा, तो उसकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल से अरविंद के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।