फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The work of widening of Highway 74 will start from today

आज से शुरू होगा हाईवे 74 के चौड़ीकरण का कार्य

Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
The work of widening of Highway 74 will start from today
आज से शुरू होगा हाईवे 74 के चौड़ीकरण का कार्य
विज्ञापन

धामपुर। उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई महीने से शेरकोट में कुछ लोगों के विरोध के कारण नेशनल हाईवे 74 के चौड़ीकरण के निर्माण का रुका कार्य रविवार से शुरू होगा। रविवार को मार्ग निर्माण कंपनी के अधिकारी को कार्य करने को निर्देशित कर दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि काशीपुर और हरिद्वार तक मार्ग के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। बीच में केवल धामपुर तहसील क्षेत्र के शेरकोट में बेवजह कुछ लोगों ने अवरोध कर निर्माण कार्य बाधित कर दिया था। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों को अवगत करा दिया गया है कि वह सरकारी जमीन पर बने अपने मकान, दुकान या अन्य प्रतिष्ठानों को अविलंब हटा लें। अन्यथा बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त कर कार्य शुरू किया जाएगा। हाईवे 74 के अफसरों को भी निर्देशित कर दिया है। हिदायत दी कि यदि किसी ने फिर से विरोध करने का प्रयास किया तो सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर शेरकोट में संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed