फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The work of shifting the power line will be done with six crores

Bijnor News: छह करोड़ से होगा बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य

Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The work of shifting the power line will be done with six crores
धामपुर। राजपूताना से दुर्गा विहार कॉलोनी तक करीब चार किलोमीटर लंबे हाईवे मार्ग का चौड़ीकरण-सुंदरीकरण शुरू हो गया है। जिस पर 28 करोड़ की लागत आएगी। हालांकि छह करोड़ की लागत से बिजली शिफ्टिंग का कार्य होगा। विद्युत निगम ने एस्टीमेट बनाकर लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता एसके सारस्वत ने बताया कि बिजली शिफ्टिंग का कार्य विद्युत निगम से नहीं कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग खुद शिफ्टिंग करेगा। केवल विद्युत निगम को सुपरविजन करना है। जहां पर गड़बड़ी होगी उसे अपनी मौजूदगी में विद्युत निगम के अधिकारी उसे अपने सुपरविजन में ठीक कराएंगे। इसके बदले विद्युत निगम के अधिकारियों को पांच प्रतिशत सुपरविजन खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत शिफ्टिंग में प्रयोग होने वाले बिजली के खंभे ,तार आदि सभी प्रकार के सामान की वह अपने स्तर से खरीदारी करेंगे। बताया कि करीब 31 लाख की लागत से वन निगम द्वारा पेड़ों को हटाया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने वन निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed