फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wonderful world of snakes lives in the forests of Kalagarh

कालागढ़ के जंगलों में बसती है सांपों की अद्भुत दुनिया

Sun, 12 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The wonderful world of snakes lives in the forests of Kalagarh
कालागढ़ के वनों में विचरण के दौरान विचरण करता कामन कैट स्नेक। - फोटो : DHAMPUR
अथहर महमूद सिद्दीकी
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ के जंगलों में सांपों की अद्भुत दुनिया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में दुर्लभ और किंग कोबरा जैसे विषधर सांप मौजूद हैं। सांपों के संरक्षण के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व अलग से सेंक्चुअरी बनाने पर विचार कर रहा है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व व कालागढ़ के वनों में आजकल अनेक प्रकार के सांपों के दर्शन हो रहे। विशालकाय अजगर, बर्मीज पाइथन, कोबरा, किंग कोबरा, फास्टन कैट स्नेक, वाइपर, करैत आदि का मिलना आम बात है। पद्म सांप, येलो हैडेड वाइपर, अंडाहारी जैसे सांप आम हो रहे हैं, जबकि अंडाहारी सांप तो लुप्त होने के कगार पर आ गया है। कार्बेट के वनों में सांप पेड़ों पर लटकते नजर आ रहे हैं। सांपों के संरक्षण के लिए कार्बेट पार्क प्रशासन अलग से योजना तैयार कर रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि वनों में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बाघ व हाथी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब सांपों को लेकर भी एक अलग से सेंक्चुअरी बनाने पर विचार किया जा रहा है। इनके संरक्षण के लिए एक प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

--
एंटीवैनम किट उपलब्ध
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि वनों में सांप के डंसने के बाद उसके विष को निष्क्रिय करने के लिए वन विभाग के पास एंटीवैनम किट मौजूद है। यहां वनों में सांपों के रेस्क्यू के लिए कालागढ़ व रामनगर में अलग अलग त्वरित अनुक्रिया दल काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सांपों से दूरी बनाना ही बेहतर
कालागढ़ के त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि वनों में व आबादी में सांप नजर आते हैं। सभी सांप विषधर नहीं होते हैं। फिर भी उनसे दूरी बनाए रखें। इनसे दूरी बनाए व इनके संरक्षण में योगदान दें।

कालागढ़ के वनों में विचरण के दौरान  पेड़ पर विचरण करता लता सर्प।

कालागढ़ के वनों में विचरण के दौरान पेड़ पर विचरण करता लता सर्प।- फोटो : DHAMPUR

कालागढ़ के वनों में विचरण के दौरान कुंडली  मारे बैठा कोबरा।

कालागढ़ के वनों में विचरण के दौरान कुंडली मारे बैठा कोबरा।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed