फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The women was dance in Cultural programme in Bijnor and SDM has ordered for action

UP: सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में ठुमके लगा रहीं बालाएं, युवक उड़ा रहे रकम, SDM बोले- होगी कार्रवाई

Mon, 12 Sep 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Sep 2022 08:58 PM IST
सार

सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में बालाएं जमकर ठुमके लगा रहीं हैं। वहीं बालाओं के ठुमकों पर युवक जमकर रकम उड़ा रहे हैं। जानिए इस मामले में जिम्मेदार अफसर क्या बोले।

विज्ञापन
The women was dance in Cultural programme in Bijnor and SDM has ordered for action
डांस करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के हल्दौर में गुदड़ी मेले में खुलेआम बालाएं ठुमके लगा रही हैं। ये खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में किया जा रहा है। महिला कलाकारों द्वारा फिल्मी गीतों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


हल्दौर में 15 दिवसीय गुदड़ी मेले का आयोजन चल रहा है। मेले में झूला, सर्कस, काला जादू के साथ अन्य नाटक मंडली मनोरंजन के लिए पहुंची हुई हैं। उधर, सोमवार को सोशल मीडिया पर महिला कलाकारों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि देर रात में महिला कलाकार अश्लील नृत्य करती हैं। नृत्य मंडली में नृत्य करने वाली इन बालाओं के ठुमकों पर युवक भी जमकर रकम उड़ाते हैं। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मेले में शामिल नृत्य मंडली में नृत्यांगनाएं कोई अश्लील नृत्य नहीं कर रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। मेले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत में मुर्गा बना दूल्हा: पोल खुलने पर आगबबूला हुए दुल्हन पक्ष के लोग, बरातियों की जमकर धुनाई, तस्वीरें

कहीं भी अश्लील नृत्य हो रहा है तो गलत है। डांस पार्टी की कोई अनुमति नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर भौंडा नृत्य नहीं कराया जा सकता। इस मामले में नोटिस जारी किए जाएंगे और कार्रवाई होगी। - मोहित कुमार, एसडीएम सदर

यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: अब SSP ने लिया ये एक्शन, बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, सांत्वना देने पहुंचे मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed