फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The women threatened by bootleggers

शराब माफिया ने दी महिलाओं को धमकी

Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। खादर में कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने और इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रही महिलाओं को शराब माफिया ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे शराब माफिया की धमकी में आने वाली है। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम बी चंद्रकला और एसपी सुभाष बघेल से कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


बढ़ाप़ुर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर, शाहनगर कुराली, भगौता, हरेवली की कुसुमदेवी, चंद्रावती, सुंदरी, मुन्नी, गुड्डी, कस्तूरी, मीनू, राजवाला का कहना है कि शराब माफिया आंदोलनकारी महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। बुधवार को शराब माफिया के आधा दर्जन बदमाशों ने कई महिलाओं से अभद्रता की और आंदोलन  खत्म न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिलाओं ने बुधवार को ही डीएम और एसपी को अवगत करा दिया है। आरोप लगाया कि आंदोलन के बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग कुछ नहीं कर रहा है। जिससे शराब माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं। शराब की लत से क्षेत्र तबाह हो रहा है। परेशान महिलाओं ने बताया कि हालत ये है कि दिन निकलते ही बच्चे दूध के स्थान पर शराब पीने लगते हैं। 


  मना करने पर परिवार की महिलाओं से मारपीट करते हैं। नशे की लत में घरेलू सामान भी बेच देते हैं। पुलिस संरक्षण में चले रहे इस अवैध धंधे का कोई विरोध नहीं करता है। उधर बढ़ाप़ुर थाने के प्रभारी अजय कुमार गौतम का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे धमकी देने वालों का पता लगवाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed