फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman lost her life in Manpur

मानपुर में करंट से महिला की जान गई

Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The woman lost her life in Manpur
मानपुर में महिला की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में बास्टा क्षेत्र के    गांव मानपुर में खेत पर पानी दे रही महिला की हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत से गांववासियों में रोष बना हुआ है। परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों के आने      तक व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर घंटों शव को नहीं उठने    दिया। मौके पर पहुंची विधायक कमलेश सैनी व नायब तहसीलदार के मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर साढ़े चार घंटे बाद परिजनों ने शव   को उठने दिया।       
विज्ञापन

गांव मानपुर निवासी यशपाल   सिंह उर्फ मोनू की 26 वर्षीय पत्नी कविता रविवार की दोपहर खेत में पानी दे रही थी। परिजनों ने बताया कि करीब पौने तीन बजे अचानक 11 हजार की लाइन का तार टूट गया, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर से परिजन व गांववासी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस के समझाने के बाद भी शव को उठने नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक विद्युत निगम का कोई बड़ा   अधिकारी नहीं आता तब तक शव उठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिजन व गांववासियों का कहना है कि जर्जर बिजली लाइन बदलवाने व मुआवजा दिए जाने तक शव को उठने नहीं देेंगे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह, कानूनगो, लेखपाल आदि ने गांववासियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गांववासी अपनी मांग पर अड़े रहे। विधायक कमलेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा इसमें लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। सरकार से जो भी अधिक से अधिक मदद होगी कराई जाएगी। विधायक कमलेश सैनी व नायब तहसीलदार के  मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर साढ़े चार घंटे बाद शव को उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed