फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wild elephant reached the population after coming out of the forest

वन से निकलकर आबादी में पहुंचा जंगली हाथी

Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The wild elephant reached the population after coming out of the forest
कालागढ़ की नई कॉलोनी के मुख्य चौराहे से गुजरता जंगली हाथी। - फोटो : DHAMPUR
वन से निकलकर आबादी में पहुंचा जंगली हाथी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के आबादी क्षेत्र में कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर एक हाथी के आ जाने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। आबादी में हाथी के विचरण करने से आम जनता की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।
कालागढ़ की नई कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात्रि में एक जंगली हाथी मुख्य सड़क से होता हुआ नई कॉलोनी चौराहे पर पहुंच गया। चौराहे पर रात्रि में घूमने आए लोग हाथी को देखकर भयभीत हो गए। हाथी सड़क पर विचरण करता हुआ खेतों की ओर जाने लगा। इसी बीच लोगों ने शोर करके और आसपास की दुकानों में छिपकर जान बचाई। हाथी के इस तरह आबादी क्षेत्र में विचरण को लेकर आम जनता में असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है की अक्सर वन्य जीव वनों से बाहर निकल कर आबादी में आ जाते हैं। ऐसे में उनको छेड़ना उचित नहीं। सूचना वन विभाग को देनी चाहिए। गश्ती दलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed