फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wife was beaten to death, then herself hanged herself

पत्नी को पीटकर मारा, फिर खुद भी फांसी लगाकर दी जान

Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The wife was beaten to death, then herself hanged herself
पत्नी को पीटकर मारा, फिर खुद भी फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर (बिजनौर)। गांव खानपुर खादर में एक युवक जयपाल सिंह (38) ने मंगलवार रात पत्नी मुकेश देवी (36) को बेरहमी से पीटा और फिर पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में मिली मुकेश देवी को लेकर परिजन अस्पताल के लिए चल दिए लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
गांव खानपुर खादर निवासी जयपाल सिंह पत्नी और चार बच्चों के साथ मंगलवार रात गांव में हो रही रामलीला देखने गए थे। रात को ही ये घर लौट आए। बुधवार सुबह पास में स्थित जयपाल सिंह का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिला और मुकेश देवी घर से करीब 300 मीटर दूर घायल अवस्था में पड़ी मिली। दंपती के चार बच्चों बेटी आंचल (14), सिमरन (12), बेटा प्रिंस (10) व लवी (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक एसके राय का कहना है कि पति, पत्नी में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर जयपाल सिंह ने मुकेश को पीटा था। जांच के बाद ही हत्या और आत्महत्या के पीछे सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

शक ने छीन ली दो जिंदगी, चार बच्चे हो गए अनाथ
चांदपुर/जलीलपुर (बिजनौर)। पत्नी के चरित्र पर बिना वजह शक और आए दिन होने वाला विवाद दो जिंदगी पर भारी पड़ गया। परिवार बर्बाद हो गया और चार बच्चे अनाथ हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे हर ग्रामीण की आंखें बच्चों को बिलखता देख नम हो गईं। हर कोई जयपाल को कोस रहा था कि एक बार भी उसे बच्चों का ख्याल नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो रामलीला से लौटने के बाद जयपाल का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और उसके बाद जयपाल घर से निकल गया था। उसे रोकने के लिए पत्नी मुकेश उसके पीछे-पीछे गई थी। बुधवार सुबह जयपाल का शव पेड़ से लटका मिला और मुकेश भी बेसुध हालत में मिली, परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

बुधवार सुबह दोनों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ, प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जयपाल शराब पीने का आदी था और इसको लेकर कलह होती थी, फिलहाल उसने शराब पीनी छोड़ दी थी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय का कहना है कि जयपाल पत्नी पर संदेह करता था इसकी वजह से भी दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर में मृतक जयपाल का फाइल फोटो

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर में मृतक जयपाल का फाइल फोटो- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed