{"_id":"642f0079569439b04a0f5e74","slug":"the-wheels-of-the-districts-sugar-mills-will-stop-in-the-month-of-may-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-1091-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - मई माह में थमेंगे जनपद की चीनी मिलों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - मई माह में थमेंगे जनपद की चीनी मिलों के पहिये
Thu, 06 Apr 2023 10:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
- खराब मौसम के चलते गन्ना पेराई सत्र पीछे हटा, खेतों में बड़ी मात्रा में खड़ा है गन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बार बार बेमौसम बारिश होने से गेहूं, सरसों आदि फसलों को नुकसान हुआ। साथ ही खराब मौसम से गन्ना पेराई सत्र समाप्त होने में देरी हो गई। अब करीब दस से पंद्रह दिन गन्ना पेराई सीजन लेट हो गया है। एक-दो चीनी मिलों को छोड़ दें, तो जनपद की अधिकांश चीनी मिलें 15 मई के बाद ही बंद होंगी।
जनपद में गन्ना क्षेत्रफल दो लाख 53 हजार हेक्टेयर है। बरसात के दिनों में बारिश कम होने गन्ना उत्पादन पर असर पड़ा। अब गन्ना कटाई और आगे की गन्ना बुवाई के समय मौसम बार-बार खराब हो रहा है। खराब मौसम ने चीनी मिलों का पेराई सत्र में दस से पंद्रह दिन पीछे हट गया है। गन्ना विभाग के अनुसार सभी चीनी मिलों ने दो अप्रैल तक 927.98 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 85.23 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। जनपद की सभी चीनी मिलों ने पेराई सत्र समाप्त करने की जिला गन्ना अधिकारी को संभावित तिथि दी है।
बिलाई चीनी मिल ने 30 अप्रैल की संभावित तिथि दी है। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश होने से गन्ना पेराई पर असर पड़ा है। सभी चीनी मिलें अपने क्षेत्र का समस्त गन्ना पेरने के बाद ही बंद होंगी।