फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The way for Dhampur CHC to get NQAS certificate became easy

Bijnor News: बिजनौर - धामपुर सीएचसी को एनक्यूएएस प्रमाणपत्र मिलने की राह हुई आसान

Sat, 06 May 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The way for Dhampur CHC to get NQAS certificate became easy
- बिजनौर की पहली सीएचसी को मिलेगा एनक्यूएएस प्रमाणपत्र
विज्ञापन

- 2500 बिंदुओं की प्रमाणपत्र के लिए हो चुकी है जांच, बढ़ाई जाएगी चिकित्सा सुविधा
फोटो समाचार
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। शासन की ओर से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। धामपुर सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवा अच्छी पाई गई है। अब इसको एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिलने की राह आसान हो गई है। प्रदेश में अभी यह प्रमाणपत्र केवल 16 सीएचसी को ही मिला है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दो बार मूल्यांकन हो चुका है। जिला स्तरीय टीम और राज्य स्तरीय टीम मूल्यांकन कर चुकी है। तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर की टीम मूल्यांकन करेगी। एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाण पत्र के लिए 3500 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। जिनमें से 2500 बिंदुओ की जांच हो गई है। बिंदुओं के आधार पर 78 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जबकि प्रमाणपत्र के लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रमाणपत्र मिलने की राह आसान हो गई है। धामपुर सीएचसी एनक्यूएएस प्रमाण पत्र पाने वाली बिजनौर की पहली सीएचसी होगी। (संवाद)
विज्ञापन


इन बिंदुओं की हो रही जांच
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र के लिए साफ-सफाई, मरीजों की देखरेख, भवन, पत्राचार, किचन सर्विस, हाउसकीपिंग सर्विस की व्यवस्था को देखा जा रहा है। इसके अलावा चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ, मरीजों से बातचीत सहित छोटे-बड़े करीब 3500 बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी पर स्टाफ की व्यवस्था
धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के 10 पद हैं, जिनमें से पांच पर चिकित्सकों की तैनाती है। इसके अलावा तीन फार्मासिस्ट, छह स्टाफ नर्स, एक ओटी टेक्नीशियन तैनात है। सीएचसी पर एनेस्थेटिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, चिकित्साधिकारी की तैनाती है। जबकि सर्जन, जनरल मेडिसिन, डेंटल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त चल रहे हैं।


सीएचसी पर मिल रही सर्जरी की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में मेडिकल अस्पताल और धामपुर सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की सर्जरी की सुविधा है। साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड भी सुविधा भी धामपुर सीएचसी पर उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे इस सीएचसी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए नामित किया गया है।

---- वर्जन::
धामपुर सीएचसी पर सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र के लिए सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं। चिकित्सा सुविधा बढ़ाई जाएगी। धामपुर के बाद एनक्यूएएस प्रमाणपत्र के लिए नगीना और नजीबाबाद सीएचसी पर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed