फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water of the Ganges crossed the fields and barns and reached the highway.

Bijnor News: खेत-खलिहान को पार कर हाईवे तक पहुंचा गंगा का पानी

Fri, 31 Jul 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The water of the Ganges crossed the fields and barns and reached the highway.
जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर बहता पानी स्रोत संवाद
जलीलपुर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा का पानी खेत-खलिहानों को पार कर अब बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे तक पहुंच गया है। पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर पानी बहने से वाहन चालक पानी के बीच से होकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा का पानी गांव रायपुर खादर और मीरापुर सीकरी के किसानों की फसलों में घुस गया है। ग्रामीणों के अनुसार रायपुर खादर के कई रास्तों पर भी पानी बहने लगा है। इससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। यदि गंगा का जलस्तर जल्द कम नहीं हुआ तो दोनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। रायपुर खादर के पूर्व प्रधान करतार सिंह और ग्रामीण मनोज कुमार तथा मीरापुर सीकरी के स्वर्ण सिंह लाड़ी ने बताया कि दोनों गांवों के किसानों की फसलों में पानी घुस चुका है। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। वहीं, रायपुर खादर के रास्तों पर भी पानी चलने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि हरपाल सिंह, चंद्रपाल और प्रमोद कुमार समेत कई ग्रामीणों के मकानों के आसपास भी पानी पहुंच गया है। ऐसे में जलस्तर और बढ़ने पर ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ-साथ घरों में पानी घुसने का खतरा भी पैदा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर कम नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed