फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water level of the Kho river increased due to the rain falling on the mountains.

पहाड़ों पर हो रही बारिश से खो नदी का जलस्तर बढ़ा

Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Kho river increased due to the rain falling on the mountains.
शेरकोट में पहाड़ों पर हो रही बारिश से बढ़ा खो नदी का जलस्तर। - फोटो : DHAMPUR
पहाड़ों पर हो रही बारिश से खो नदी का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

शेरकोट/हरेवली (बिजनौर)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से खो नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। पानी को खो बैराज से लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा न हो सके। खो बैराज शेरकोट टंडेल छतरपाल सिंह ने बताया कि रात्रि में 13786 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। दोपहर दो बजे बढ़ कर 18570 क्यूसेक हो गया। क्षेत्र में खतरे की बात नहीं है। फिर भी प्रशासन ने भी तीन दिन पहले अलर्ट कर दिया गया है।
फसलें हुई जलमग्न
हरेवली। शुक्रवार की देर रात्रि से हो रही वर्षा से फसलें जलमग्न हो गई है। गांव भगौता, कुराली मार्ग पर बहने वाली ओगली व बेघा नदी उफान पर है। बरसाती नदी नालों का 6000 क्यूसेक पानी रामगंगा नदी के गेटों से पास हो रहा है। कालागढ़ बांध से अभी कोई पानी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कृपाल सिंह, जयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि से हो रही वर्षा से किसानों की धान, गन्ने व पशु चारे की फसलें जलमग्न होने से बर्बाद हो गईं। गांव भगौता कुराली मार्ग पर बहने वाली बेघा व ओगली नदी उफान पर है। शनिवार को कई घंटे तक अधिक पानी आने से आवागमन बाधित रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी का बहाव कम होने पर ही शाम को आवागमन शुरू हो सका। राम गंगा बैराज पर तैनात टंडेल सरताज हुसैन ने बताया कि शनिवार को बैराज के गेटों से बरसात के नदी, नालों का 6000 क्यूसेक पानी पास हुआ। कालागढ़ बांध से अभी कोई पानी नहीं छोड़ा गया है। अधिक वर्षा होती है तो पानी आने की संभावना है। जिसको प्रशासन ने गंगा के किनारे बसे गांव भगौता, शाहनगर, कुराली, परमावाला, कांदला शाहकोट आदि दर्जनों गांव को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed