फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water level in the river rose to rain on the mountains

पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sun, 12 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 12 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The water level in the river rose to rain on the mountains
पहाड़ों की बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद भी जान हथेली पर रखकर गंगा पार करते डेबलगढ़ के किसान। - फोटो : विपिन कुमार
बिजनौर/मंडावर में  पहाड़ों पर हो रही बारिश ने गंगा का जलस्तर बढ़ा दिया है। गंगा के तटीय गांवों में बसे किसान अपनी जान हथेली पर रखकर गंगा को पार कर रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से पलेज की फसल भी बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक गंगा की धारा सिमट कर रह गई थी। पलेजियों ने भी इस बार गंगा की धारा में दूर तक पलेज लगाई। हालांकि बीते सप्ताह पहाड़ों पर हुई बारिश ने गंगा के सूखे धारा क्षेत्र को फिर से पानी से लबालब कर दिया है। जलस्तर बढ़ते ही सीमली, बादशाहपुर, कुंदनपुर टीप, डैबलगढ़, राजारामपुर, रघुनाथपुर, चाहड़वाला आदि गांवों के किसानों की समस्या भी बढ़ गई है। इन गांवों के किसानों के खेत गंगा पार हैं और दूसरी ओर जाने के लिए कोई पुल तक नहीं है। ये पैदल ही गंगा पार करके या नाव के सहारे अपनी खेती कर परिवार का पेट पाल रहे हैं। नाव के सहारे ही ये अपने पशुओं के लिए चारा आदि लाते हैं। 
विज्ञापन

कई बार इन किसानों और परिजनों के साथ जानलेवा हादसे भी होते हैं, लेकिन नियति के हाथों बंधे ये किसान जान हथेली पर रखकर गंगा पार खेती करने जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारी और नेता बाढ़ आने पर ही गांवों का रुख करते हैं और मदद का आश्वासन देता है। हालांकि उनके वादे ओस की तरह हवा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed