फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The watchman hanged himself from a mobile tower and committed suicide.

Bijnor News: चौकीदार ने मोबाइल टावर पर फंदा लगाकर जान दी

Wed, 24 Dec 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The watchman hanged himself from a mobile tower and committed suicide.
बिजनौर। धामपुर निवासी चौकीदार मुकेश शर्मा (53) ने बिजनौर में स्थित एक मोबाइल टावर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह मुकेश का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिजनौर में नेहरु स्टेडियम के सामने साकेत कॉलोनी में एक मोबाइल कंपनी का टावर है। इस टावर पर मंगलवार की सुबह पुलिस को गमछे और मफलर से लगाए गए फंदे पर शव लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

उसकी पहचान धामपुर की मुन्नी देवी कॉलोनी निवासी मुकेश शर्मा पुत्र विशंभर दत्त शर्मा के रूप में हुई। मुकेश अपने भतीजे केशव के साथ मोबाइल टॉवर पर चौकीदारी करता था। केशव सोमवार को मेरठ में परीक्षा देने चला गया। ऐसे में टॉवर पर चौकीदारी के लिए मुकेश आया था। सीओ सिटी संग्राम सिंह व शहर कोतवाली धर्मेंद्र सोलंकी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के बेटे युवराज शर्मा और भतीजा केशव परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचा। परिवार वालों ने बताया कि मुकेश नौकरी करने से मना किया करते थे। मुकेश की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और एक बेटा है। बताया कि मृतक को शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी भी थी। हालांकि, आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि चौकीदारा ने फंदे पर लटकते हुए आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed