फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wall and pillar of Mahmudpur elderly cowshed fell in the storm

आंधी में महमूदपुर बुजुर्ग गोशाला की दीवार और पिलर गिरे

Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The wall and pillar of Mahmudpur elderly cowshed fell in the storm
नहटौर के गांव महमूदपुर बुजुर्ग में आंधी से गिरी गोशाला। - फोटो : BIJNOR
आंधी में महमूदपुर बुजुर्ग गोशाला की दीवार और पिलर गिरे
विज्ञापन

नहटौर। गांव महमूदपुर बुजुर्ग में आंधी में गोशाला भरभराकर गिर गई। सीमेंट की चादर उड़ने के साथ दीवार व पिलर भी धराशायी हो गए। एक महिला सफाई कर्मचारी व चार गोवंश घायल हो गए। सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बीडीओ ने भी मौके का निरीक्षण किया।

गांव महमूदपुर बुजुर्ग में इसी साल 11 जनवरी को गोशाला का शुभारंभ हुआ था। गोशाला में मौजूदा स्थिति में 41 गोवंश हैं। उनकी देखभाल के लिए चार कर्मचारी तैनात हैं। गोशाला का जो हिस्सा आंधी में गिरा है, वह दिसंबर में ही बना था। बुधवार की शाम को आई तूफान में गोशाला के ऊपर पड़ी सीमेंट की चादर उड़ गई। आगे की ओर लगे पिलर व पीछे की दीवार भी गिर गई। दीवार गिरने के दौरान पशुओं में भगदड़ मच गई, जिसकी चपेट में आकर महिला सफाई कर्मचारी खतीजा के हाथ में चोट लग गई। चार पशु भी घायल हो गए। रात में ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और सभी पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। पशुधन प्रसार अधिकारी मनीष सिसौदिया ने बताया कि सभी पशुओं के स्वास्थ्य जांच दिन में दो बार की जा रही है। खंड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। एसडीएम धामपुर विजयवर्धन तोमर का कहना है कि गिरी हुई दीवारों को सही कराने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed