फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The uncle who murdered his nephew was arrested along with his two sons.

Bijnor News: भांजे की हत्या करने वाला मामा दो बेटों संग हुआ गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The uncle who murdered his nephew was arrested along with his two sons.
बिजनौर के ग्राम बेगावाला में युवक की हत्या करने वाले पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस।
बिजनौर। धारदार हथियारों से वार कर भांजे इंतजार की हत्या करने वाले आरोपी मामा और उसके दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीन हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर जानलेवा हमले में घायल हुए मृतक के भाई की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी साजिद, आकिल पुत्र इकबाल और इकबाल पुत्र नूरहसन निवासी बेगावाला को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू, छुरी और डंडा बरामद किया है। इस हत्याकांड में एक और आरोपी फैज की गिरफ्तारी होनी बाकी है। जिसकी पुलिस तलाश में लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की देर शाम इंतजार उर्फ भूरा (26) और उसके छोटे भाई जावेद (24) को रंजिश के चलते मामा इकबाल और उसके बेटों ने घेरकर हमला कर दिया था। धारदार हथियारों से किए गए हमले में इंतजार और जावेद गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने इंतजार को मृत घोषित कर दिया। उधर उसके भाई जावेद को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में मृतक की पत्नी कौसर की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी मामा और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक की ममेरी बहन और आरोपी इकबाल के भाई इरशाद की बेटी की शादी तीन साल पहले चांदपुर नौबाद में हुई थी, जिसका अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। झगड़े के कारण मृतक की ममेरी बहन कुछ दिन पहले ही अपने मायके बेगावाला आ गई थी। इस मामले में मृतक इंतजार पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार कर रहा था। जिसे लेकर मामा और भांजों के बीच पनपी रंजिश हत्याकांड तक पहुंच गई। हालांकि मृतका की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर में लेनदेन का भी जिक्र किया गया है। शहर कोतवाल ने बताया कि भांजे की हत्या करने वाले आरोपी और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed