फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tribute to Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Sat, 24 Mar 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
The tribute to Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru
नजीबाबाद में शहीदों के चित्रों पर श्रद्धांजलि देते समाजसेवी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आरबीडी महिला महाविद्यालय में शहीद दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। देश सेवा व समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों का योगदान विषय पर आयोजित गोष्ठी में कार्यवाहक प्राचार्या जकिया रफत, पूर्व प्राचार्या मंजुला कुमार, डा.वीपी विश्वकर्मा ने क्रांतिकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के जरिये राजगुरु, सुखदेव व शहीदे आजम भगत सिंह को नमन किया। राम मनोहर लोहिया के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं वंशिका व दीप्ति ने किया। प्रवक्तागण नजमुन्निसा, सारिका सिंह, हुमा खान, डा. ओमलता सिंह, रजनीश कुमार, इफ्फत खां, शिरीन फातिमा ने भी विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन

उधर, बिजनौर के भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में शहीद दिवस पर देश के महान सपूतों को नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे सरदार करनजीत सिंह रहे।निदेशक डा.एचडी शर्मा ने बताया कि आज के ही दिन सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की देशभक्ति को अपराध की संज्ञा देकर फांसी पर लटका दिया गया था। सरदार करनजीत सिंह ने कहा कि सरदार भगत सिंह चिंतक, विचारक, अध्ययनशील व्यक्ति थे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सभी को जाति एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर देश हित में कार्य करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 डीन छात्र कल्याण डा.राघव मेहरा ने बताया कि फांसी के समय भगत सिंह की आयु केवल 24 साल थी। जल दिवस के मौके पर जल को प्रदूषित होने से बचाने व जल की बचत करने का आह्वान किया गया। मुकुल जैन, दुष्यंत कुमार भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी चौहान, अभिलाषा, अजय कुमार, कावेंद्र कुमार आदि का योगदान रहा। उधर, नांगलसोती के आरबीएस इंटर कालेज में नौजवान भारत सभा की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान से आज देशवासी आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। हुकम सिंह की अध्यक्षता और शाहनवाज के संचालन में हुई संगोष्ठी में प्रदीप कुमार, हेमेंद्र चौधरी, अल्ताफ अहमद, गगन कर्णवाल, रुकन राजपूत, ईश्वर सिंह, फैजान सहित अनेक वक्ताओं ने बलिदानियों का पुण्य स्मरण किया।

शहीद दिवस पर रक्तदान ‌शिविर का आयोजन
 नूरपुर/चांदपुर। शुक्रवार को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर हिंदू जागरण मंच की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं की ओर से तीस यूनिट रक्तदान किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में धामपुर के नेशनल ब्लड बैंक से आई टीम ने रक्त एकत्र किया । हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैस ने कहा कि तीनों बलिदानियों ने देश की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। तीस युवाओं ने तीस यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश, अभिषेक त्यागी, राहुल, अरुण शर्मा, नवीन कुमार, पवन गोयल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रभारी पारस चौधरी, राहुल दिवाकर, आदि रहे। चांदपुर में सरस्वती शिशु मंदिर में सरदार भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य  सतेंद्र सिंह ने तीनों क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। अध्यापक रामबहादुर शर्मा, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, दिग्विजय सिंह, सुभाष चंद्र आदि ने अपने  विचार व्यक्त करते हुए इन क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी  चाहिए। समापन वंदे मातरम से किया गया। संचालन विकास कुमार त्यागी ने किया। 


बच्चों से देशसेवा में जुटने का आह्वान किया
नजीबाबाद में शहीद दिवस पर क्षेत्र के युवाओं ने क्रांतिकारियों को नमन कर उनका पुण्य स्मरण किया। स्कूली बच्चों से नेक इंसान बनकर देश सेवा में जुटने का आह्वान किया गया । श्री गुरुनाम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में शहीद दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया ।  प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक नादिर हुसैन एवं जूनियर हाईस्कूल के मुख्य अध्यापक अरविंद कुमार की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथियों और बच्चों ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु के चित्रों  पर पुष्पांजलि अर्पित की। ट्रस्ट के अध्यक्ष परमजीत सिंह , सुनील आर्य, अमृत पाल सिंह, गौरव अग्रवाल, अंकुर चौधरी, अवधेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed