फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tribute paid to farmers by Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंह को किसानों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 29 May 2019 11:57 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 29 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
The tribute paid to farmers by Chaudhary Charan Singh
बिजनौर जजी में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किसानों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। किसानों ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्ची मसीहा बताते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल कैंप कार्यालय पर रालोद प्रदेश सचिव सरदार बलवीर सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कुशल प्रशासक, विवेकी राजनेता और किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्हें कृषि और किसान हित में जो कार्य किए उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की। किसानों ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर पार्टी को मजबूत करने की संकल्प दोहराया। हरेंद्र तोमर के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चौधरी नरेंद्र सिंह, रामप्रसाद, ब्रजराज, तिलकराज, विनोद परमार, सरदार सर्वजीत सिंह, दिपेंद्रर जीत सिंह, चौधरी हेमेंद्र सिंह, महावीर सिंह, संजीव राणा, राजेश चौहान, चंद्रपाल राजपूत, सुधांशु नामदेव, अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह आदि अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई
चांदपुर। रालोद कार्यकर्ताओं व उनके अनुयायियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर उनकी विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने व पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्र हुए तथा चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने चौधरी साहब द्वारा देश हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में चौधरी साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने व उनकी विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह पूर्व जिला महासचिव, हरपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह महासचिव, यशवीर सिंह जिला कोषाध्यक्ष, डा. विपिन तोमर जिला महासचिव, समरपाल सिंह, योगेंद्र प्रधान, सचिन अहलावत, वीरेंद्र सिंह बिराल, चंद्रपाल सिंह, राजीव, डा.सतेंद्र कुमार शर्मा, शैलेंद्र सिंह, सुबोध, गजेंद्र, तेजवीर, मंजूर अहमद, कपिल राठी, शीशपाल राठी, सबल सिंह आदि मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर हुई विचार गोष्ठी
नजीबाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रधुनाथ सिंह की अध्यक्षता में विचार संगोष्ठी हुई। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसानों और गरीबों का हमदर्द और कुशल राजनीतिज्ञ थे। नौबहार सिंह के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में चौधरी लटूर सिंह, बाबूराम तोमर, सुरेश, अकरम शेख, पीतम सिंह, इकबाल चौधरी, रविंद्र, विजयपाल सिंह, रईस अहमद, अनिरुद्ध, ध्यान सिंह, कुंवर सिंह, यादराम सिंह, सुमन, कामेंद्र सिंह, शरीफ अहमद, सुखचैन रहे।


पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी चौक पर हवन का आयोजन
बिजनौर में  किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदर्शनी चौक स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें रालोद आजाद किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने आहूति देकर उनके आत्मा की शांति की कामना की। बुधवार को चौधरी चरण सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान प्रदर्शनी चौक स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें रालोद कार्यकर्ताओं के साथ आजाद किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने आहूति दी। शिशुपाल सिंह आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने ही किसानों के लिए असली लड़ाई लड़ी और किसानों को उनके हक दिलाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए। इनका ऋण नहीं उतारा जा सकता। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव से कार्यकर्ताओं को निराश न होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि चुनाव में अखाड़ों की तरह होता है। इसमें एक की जीत और दूसरे की हार निश्चित होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अनुज चौधरी, एमपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, विवेक देओल, इकबालुद्दीन, अमित चौधरी, चेयरमैन धीरज कुमार चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed