फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The trainee officers studied the working of various institutions.

Bijnor News: प्रशिक्षु अधिकारियों ने कई संस्थानों की कार्य प्रणाली का अध्ययन किया

Wed, 12 Nov 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The trainee officers studied the working of various institutions.
जलालाबाद के मां अहिल्या प्रेरणा पोषहार केंद्र पर जानकारी करते प्र​शिक्षु अ​धिकारी। संवाद - फोटो : रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सामान की तलाशी लेती रेलवे पुलिस।
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ पंचायत में कैंप कर क्षेत्र अध्ययन एवं शोध के लिए पहुंचे केंद्रीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने खंड विकास कार्यालय, राजस्व विभाग और औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी दीपक तेवतिया की देखरेख में नौ सदस्यीय प्रशिक्षु अधिकारियों ने बीडीओ और सीएम फेलो सीमा से खंड विकास विभाग से संबंधित विकास गतिविधियों की जानकारी की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने किसान सहकारी चीनी मिल और मां अहिल्या प्रेरणा प्राइवेट लिमिटेड पोषाहार निर्माण संस्थान पहुंचकर विभाग से संबंधित कार्य प्रणाली का अवलोकन किया।
विज्ञापन


आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों अजय आर राज, शशांक रमारिया, कार्तिक कंसल, जिथेंद्र नाईक, केंनेथ चकमा, सचिन केएल, अतुल अनिल राजुरकर, रवि राज और डोमेटी विनय ब्लॉक नजीबाबाद में तीन दिवसीय क्षेत्र अध्ययन एवं शोध भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु अधिकारियों ने पंचायत घर पर मंगलवार को ही विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed