फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The traders created a ruckus against the police

पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया हंगामा

Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The traders created a ruckus against the police
पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। नगर के मुख्य बाजार में रविवार को उस समय व्यापारियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया, जब कुछ पुलिस कर्मियों ने छोटे व्यापारियों का कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में चालान काटने का प्रयास किया। व्यापारियों ने कहा कि जो खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों के गुस्से को देख पुलिस कर्मी वहां से खिसक गए। बाद में व्यापारी एकत्र होकर पुलिस कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत की।

व्यापारी विशाल गांधी, रिंकू जैन, सार्थक गुप्ता, मनोज गुलाटी, सौरभ मालपानी, सुशील जैन, संयम जैन ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मी व्यापारियों को कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन का डर दिखा उनका शोषण कर रहे हैं। जबकि कई व्यापारी खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस कीपक्षपातपूर्ण कार्रवाई के विरोध में व्यापारी कोतवाल राजकुमार शर्मा से थाने में जाकर मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान मार्केट के कुछ बड़े दुकानदार 11 बजे के बाद भी अपनी दुकानें खोले रखते हैं और चोरी पीछे से सामान बिक्री कर रहे हैं। पुलिस को पता होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि छोटे व्यापारियों को डरा धमका कर कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed