फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The temperature will go up to 40 degrees in a week in the district

Bijnor News: बिजनौर - एक सप्ताह में 40 डिग्री तक जाएगा तापमान

Wed, 05 Apr 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The temperature will go up to 40 degrees in a week in the district
- सचेत ऐप बता रहा इस सप्ताह के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान
विज्ञापन

- मौसम में बदलाव होने से बीमार पड़ रहे लोग
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम में बदलाव होने से बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी खूब सताएगी। अभी से ही दोपहर में घरों से बाहर निकलते ही पसीना आ रहा है।

सरकार की ओर से सचेत ऐप का विमोचन किया गया है, जो लोगों को मौसम से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। तापमान बढ़ने की जानकारी सचेत ऐप से ही ली गई है। सचेत ऐप इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान बता रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। जिससे साफ पता चल रहा है कि इस सप्ताह खूब गर्मी सताएगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने पर ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लगातार मौसम में बदलाव होने से जुकाम, खांसी, बुखार की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
मंगलवार- 35- 20.1
बुधवार- 35.8- 18.8
बृहस्पतिवार- 37.1- 18.6
शुक्रवार- 37.6- 19.7
शनिवार- 39.2- 19.9
रविवार- 40.1- 21.3
सोमवार- 40.1- 22.1
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और सचेत ऐप से लिया गया है।

मौसम में बदलाव होने से वायरस रहता है सक्रिय : डॉ. सुरेंद्र सिंह
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव होने से वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। क्योंकि बच्चों से लेकर बड़ों तक में सभी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। मौसम में बदलाव होने से वायरस ज्यादा सक्रिय रहता है। इसलिए कभी ठंड और कभी गर्मी का शरीर पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही बरत रहे लोग : डॉ. खिवेंद्र सिंह
चिकित्सक डॉ. खिवेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ दिनों से रोजाना मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव होने से लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। मौसम में परिवर्तन होनेे से लोग में बदलाव कर देते हैं। जिससे पेट खराब, बुखार, जुकाम, खांसी की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed