फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The temperature rose by two degrees due to the rain at night and the sunshine during the day

Bijnor News: रात में हुई बारिश और दिन में निकली धूप से तापमान दो डिग्री बढ़ा

Thu, 05 Jun 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose by two degrees due to the rain at night and the sunshine during the day
शामली। जिले में रात को हुई बारिश के बाद सुबह मौसम साफ रहा। सुबह से धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

जिले के मौसम में बार-बार बदलाव होने से तापमान भी बदल रहा है। मंगलवार रात को हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार सुबह मौसम साफ होने से धूप निकली। दोपहर में चिलचिलाती धूप से लोग गर्मी में परेशान रहे। धूप से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। सड़कों पर लोग धूप से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने के कारण 23 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed