फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The teenager had gone to her lover's house twice and sat there.

Bijnor News: दो बार प्रेमी के घर जाकर बैठ गई थी किशोरी

Thu, 23 Apr 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The teenager had gone to her lover's house twice and sat there.
नगीना। ग्राम बिंजाहेड़ी की आयशा का अपने पड़ोसी किशोर से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि वह दो बार उसके घर पर भी जाकर बैठ गई थी। इसके अलावा परिजनों ने उसे फोन पर बात करते हुए भी पकड़ लिया था। बार-बार समझाने के बावजूद किशोरी नहीं मानी तो पिता नजाकत ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपी नजाकत दिल्ली में बेकरी पर काम करता है। वह ईद के मौके पर गांव अपने घर आया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी काफी समय से पड़ोसी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद कर रही थी। पिता कई बार उसे मोबाइल पर प्रेमी के साथ बातचीत करते हुए पकड़ भी चुका था। किशोरी दो बार प्रेमी के घर जाकर शादी करने की जिद करते हुए बैठ गई थी। काफी समझाने के बाद परिवार के लोग उसे घर वापस लाए थे। बेटी की इस हरकत से पिता अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था।
विज्ञापन

परिजनों से अलग कमरे में सोती थी किशोरी
नजाकत के घर में दो कमरे व एक बरामदा है। किशोरी प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करने के लिए अलग कमरे में सोती थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोते थे। यह भी चर्चा है कि जिस किशोरी की हत्या की गई, उस समय भी वह प्रेमी से बात कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर भी मृतका के पिता के पास कर चुका है काम
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेमी किशोर काफी समय से पुणे में किसी बेकरी पर काम करता है। ईद के मौके पर वह भी अपने घर गांव आया था। प्रेमी किशोर चार साल पहले मृतका के पिता के साथ दिल्ली में बेकरी पर काम कर चुका है। इसके चलते काफी समय तक किशोर का मृतका के घर पर आना-जाना होता रहा, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed