फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team will reach today to catch Guldar

गुलदार पकड़ने आज पहुंचेगी टीम

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The team will reach today to catch Guldar
मंडावर के ग्राम मोहंडिया में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
गुलदार पकड़ने आज पहुंचेगी टीम
विज्ञापन

मंडावर/बेगावाला(बिजनौर)। गांव मोहंडिया के जंगल में गुलदार को पकड़ना मुश्किल होता जा रहा है। गांव में एक और पिंजरा लगाया गया है। गांव रतनगढ़ में भी गुलदार दिखने की सूचना पर एक पिंजरा लगाया गया है। मालन नदी के पास गुलदार के पंजे के ताजा निशान मिले हैं। आज गुलदार को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम आ जाएगी।
गांव मोहंडिया के एक खेत में मौजूद गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने खेत के चारों ओर पिंजरे लगा रखे हैं। पिंजरों के बाहर भी बकरी बांधी जा रही हैं। लेकिन गुलदार पिंजरों के आसपास तक नहीं फटक रही है। वन विभाग के कर्मचारियों को मालन नदी के पास रविवार को पंजों के ताजा निशान मिले। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने जंगल में जाकर जांच की। विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए रविवार को एक और पिंजरा लगवा दिया है।
विज्ञापन

आज ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट आरके सिंह बिजनौर पहुंच जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन उड़ाने वाली टीम भी आ जाएगी। शनिवार को गांव रतनगढ़ के पास भी गुलदार देखे जाने की सूचना मिली। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने वहां भी एक पिंजरा लगा दिया है। वहां किसानों को खेतों में सावधानीपूर्वक काम करने को कहा गया है। बेगावाला क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर केशो में भी शनिवार शाम कुछ किसानों ने गुलदार दिखने का दावा किया। गांव के मंदिर से इस बारे में गांव वालों को सावधान किया गया। गांव वाले रविवार को खेतों में झुंड बनाकर गए। रेंजर शरद गुप्ता का कहना है कि मुजफ्फरपुर केशो में गुलदार दिखे जाने की कोई सूचना नहीं मिली है, मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed