फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team will come soon to inspect the LMO plant

Bijnor News: एलएमओ प्लांट बनाने के लिए जल्द निरीक्षण करने आएगी टीम

Sun, 28 May 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The team will come soon to inspect the LMO plant
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माणाधीन भवन
- स्थलीय निरीक्षण करने के लिए मेडिकल प्रशासन ने कंपनी को भेजा पत्र
विज्ञापन

- एक करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है एलएमओ प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कंपनी को बजट भेज दिया गया है। मेडिकल प्रशासन की ओर से कंपनी को स्थलीय निरीक्षण कर एलएमओ प्लांट का काम शुरू करने के लिए पत्र लिखा गया है। तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद जल्द ही प्लांट का काम शुरू हो जाएगा।


मेडिकल कॉलेज के लिए तरल मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। एक करोड़ की लागत से एलएमओ प्लांट लगाया जा रहा है। शासन की ओर से प्लांट लगाने के लिए आईएनओएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिया गया है। जबकि एमजीपीएस (मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम) का टेंडर यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिया गया है। दोनों कंपनियों के अधिकारी एक बार प्लांट लगाने वाली जगह का निरीक्षण कर चुके हैं। मगर अब प्लांट लगाने से पहले तकनीकी टीम निरीक्षण करने आएगी। अस्पताल प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि प्लांट लगाने वाली कंपनी को स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


20 किलोलीटर क्षमता का होगा एलएमओ प्लांट

मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अब मेडिकल अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। क्योंकि मेडिकल अस्पताल में 20 किलोलीटर की क्षमता का एलएमओ प्लांट बनाया जा रहा है। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में 330 बेड की व्यवस्था होनी है। बेड के हिसाब से प्लांट की क्षमता 20 किलोलीटर बहुत है। इसके अलावा इस प्लांट में ऑक्सीजन की शुद्धता सौ प्रतिशत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन::
मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी है। जिसके लिए संबंधित कार्य में तेजी लाई जा रही है। तरल मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी को काम शुरू करने के लिए पत्र भेजा गया है। उनकी तकनीकी टीम जल्द निरीक्षण करेगी। इसके बाद प्लांट का काम शुरू होगा - डॉ. मनोज सैन, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed