{"_id":"630d10361873fc1ee4498a91","slug":"the-team-of-pollution-department-sealed-the-textile-factory-bijnor-news-mrt6029892135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण विभाग की टीम ने कपड़ा फैक्ट्री की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण विभाग की टीम ने कपड़ा फैक्ट्री की सील
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग की टीम ने कपड़ा फैक्टरी की सील
नहटौर। आबादी के बीच कपड़ा फैक्टरी के शोरगुल से परेशानी की शिकायत पर प्रदूषण विभाग की टीम ने एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में फैक्टरी को सील कर दिया। विद्युत निगम की टीम ने फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन भी काट दिया।
गांव कलाली में निसार अहमद ने अपने घर पर ही कपड़ा बुनने की मशीन लगा रखी है। उनके पड़ोसी लोकेंद्र सिंह आदि ने मशीनों के शोरगुल से परेशानी होने की शिकायत प्रदूषण विभाग से की थी। जिसके तहत प्रदूषण विभाग की टीम के प्रभारी सुरेश त्रिपाठी, एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह, सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ व विद्युत निगम की टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को सील करते हुए विद्युत निगम की टीम ने फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन काट दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रात में मशीनों की खटपट से आसपास के लोग सो नहीं पाते। कई बार कहने के बावजूद भी फैक्टरी को बंद नहीं किया गया, जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इसकी शिकायत की गई। गांव व नगर के कई मोहल्लों में लोगों ने अपने घरों में ही पावरलूम लगा रखे हैं, जिनमें मशीनों से कपड़ा बनाया जाता है। इन मशीनों से होने वाली खटपट पड़ोसियों को परेशान रखती हैं। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के आदेश पर कार्रवाई की गई है।