{"_id":"6841df461d081baa2a05f4f4","slug":"the-team-of-officers-took-38-samples-of-seeds-across-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-151626-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफसरों की टीम ने जिलेभर में बीजों के 38 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफसरों की टीम ने जिलेभर में बीजों के 38 नमूने लिए
Thu, 05 Jun 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कृषि व प्रशासनिक अफसरों की टीम ने जिलेभर की 76 बीज के प्रतिष्ठान, गोदामों पर छापामारी कर बीजों के 38 नमूने लिए और जांच को भेज दिए हैं।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया एवं एसडीएम धामपुर की संयुक्त टीम ने तहसील धामपुर एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अमित कुमार, एसडीएम नगीना की संयुक्त टीम आदि ने बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि इस दौरान 76 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीजों के 38 नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि बीज प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर छह बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निरीक्षण के दौरान बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को अनिवार्य रूप कैश मेमो उपलब्ध कराई जाए।