फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team did not reach the village again for investigation

ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों की जांच को नही पहुंची टीम

Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The team did not reach the village again for investigation
जांच के लिए फिर गांव नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन

नूरपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत झीरन के ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधान पर लगाए गए धांधली बरतने के आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के गांव न पहुंचने पर शिकायतकर्ताओं में रोष है।

ग्राम पंचायत झीरन के विजयपाल, शशि देवी, दयावती, हरपाल सिंह, प्रीतम कुमार, अंकुर आदि ग्राम पंचायत सदस्यों ने 13 नवंबर 2019 को शपथपत्रों के साथ ग्राम प्रधान कपिल कुमार पर विकास कार्यों में धांधली बरतने की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्य जांच समिति का गठन करते हुए जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। जांच समिति ने शिकायतकर्ताओं को 24 जनवरी को जांच के लिए गांव आने को सूचित किया था, लेकिन जांच अधिकारी गांव में नही पहुंचे। बाद में जांच के लिए 22 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई । इसकी सूचना भी शिकायतकर्ताओं को पत्र के माध्यम से दी गई। 22 फरवरी को ग्रामवासी पूरे दिन जांच टीम के आने की बाट जोहते रहे, लेकिन टीम गांव में नहीं पहुंची। ग्रामवासियों को अवगत कराया गया कि जांच के लिए अगली तिथि की सूचना जल्दी ही भेजी जाएगी। अधिकारियों की इस टाल मटोल से ग्रामवासियों में काफी रोष है। शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विकास कार्यों की जांच शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed