{"_id":"604bb4528ebc3ec752290940","slug":"the-teacher-asked-for-help-in-the-treatment-of-the-son-dhampur-news-mrt5296609147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने पुत्र के उपचार को मदद मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने पुत्र के उपचार को मदद मांगी
विज्ञापन
शिक्षिका ने पुत्र के उपचार को मदद मांगी
धामपुर। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी 11 वर्षीय रुद्र पंवार गंभीर एवं अनुवांशिक बीमारी डिचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (DMD) से जूझ रहा है। उसके पिता लक्षेंद्रा सिंह विश्नोई किसान और माता अनु विश्नोई बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। रुद्र इस समय बिस्तर पर आ चुका है और माता-पिता पर निर्भर है। इस बीमारी से पीड़ित बालक 18-20 वर्ष की आयु तक ही जीवित रह पाता है। अनु विश्नोई ने प्रशासन से बेटे के उपचार के लिए मदद देने की मांग की है।
अनु विश्नोई ने शुक्रवार को बताया कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय से भी मिलकर मदद की गुहार लगा चुकी हैं। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। डीएम के स्तर से उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव, उत्तर प्रदेश दिव्यांग विभाग के सचिव, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा भारत सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव को मदद करने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का उपचार अमेरिका में है और इसमें 17 से 18 करोड़ रुपये का खर्चा बताया गया है।