फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tantriks dug up the grave and took away Kari's head

Bijnor News: कब्र खोदकर कारी का सिर काट ले गए तांत्रिक

Tue, 24 Sep 2024 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
The tantriks dug up the grave and took away Kari's head
झालू/बिजनौर। ग्राम खारी में तांत्रिक कब्र खोदकर कारी का सिर काटकर ले गए। कब्र पर तंत्र क्रिया में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री पड़ी मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झालू के निकटवर्ती गांव खारी निवासी कारी सैफुर्रहमान का करीब दो महीने पहले इंतकाल हो गया था। जिन्हें गांव के पास ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सोमवार की सुबह उधर से होकर जाने वाले लोगों ने कारी सैफुर्रहमान की कब्र खुदी देखी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। कब्र में देखा गया तो कारी सैफुर्ररहमान का सिर कोई काटकर कब्र से निकाल ले गया। कब्र के पास ही अगरबत्ती, मांस, पानी की बोतल, केले के फूल, शेह का कांटा पड़ा मिला। लौकी पर कोई नाम भी लिखा हुआ था। आशंका जाहिर की जा रही है कि कब्र पर तंत्र क्रिया भी की गई है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह, हल्दौर थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शव की कब्र को बंद कराया है। मृतक कारी के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- दुआ के लिए मशहूर थे काजी
खारी के रहने वाले कारी सैफुर्रहमान की 85 साल की उम्र में मौत हुई। उन्होंने कारी की डिग्री ले रखी थी। वहीं दुआ के लिए दूर-दूर तक मशहूर थे। कोई भी दिक्कत होने पर लोग उनके पास निदान के लिए पहुंचते थे।

- खंगाले जा रहे सीसीटीवी : एएसपी सिटी
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किसी तांत्रिक ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं। उधर, रास्ते के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed