{"_id":"5ed296b78ebc3e90a407983a","slug":"the-system-improved-on-the-third-day-now-the-roads-were-blocked-dhampur-news-mrt4840848142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन में हुआ व्यवस्था में सुधार, अब सड़कों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन में हुआ व्यवस्था में सुधार, अब सड़कों पर लगा जाम
विज्ञापन
तीसरे दिन हुआ व्यवस्था में सुधार, अब सड़कों पर लगा जाम
धामपुर। चीनी मिल द्वारा पूरी क्षमता के अनुरूप गन्ना तौल कराने से तीसरे दिन शनिवार को व्यवस्था में बेहतर सुुुधार हो गया है। शनिवार को गन्ने से लदे सभी वाहन चीनी मिल यार्ड के भीतर हैं। सड़कों पर लगा जाम पूरी तरह से खत्म हो गया है।
चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि किसान गन्ने की आपूर्ति को लेकर घबराए नहीं। चीनी मिल किसानों के खेतों में खड़े गन्ने की पेराई करने के बाद बंद होगी।
गौर तलब है कि तीन दिन से चीनी मिल की ओर से भारी इंडेंट जारी कर देने से किसानों में गन्ने की आपूर्ति को लेकर आपाधापी मच गई थी। वाहनों का कई किमी लंबा जाम लग गया था जिससे मुरादाबाद और नूरपुर मार्ग पर लोगों को परेशानी होने लगी थी। वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। प्रशासन के हरकत में आने के बाद शुक्रवार को चीनी मिल के यूनिट हैड एमआर खान ने दौरा कर मिल के तौल कांटों पर पूरी क्षमता के साथ तौल कराई और इंडेंट भी अपेक्षानुरूप भेजा। जब जाकर चीनी मिल की व्यवस्था में सुधार हुआ ।