फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies in hospital during treatment, family members create ruckus

Bijnor News: उपचार के दौरान अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Sat, 26 Sep 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital during treatment, family members create ruckus
धामपुर। क्षेत्र के गांव ढक्का करमचंद में 50 वर्षीय महिला अफसाना की उपचार के दौरान बुखार आने से मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना का पता लगने के बाद परिवार के लोग जब ग्रामीणों के साथ गांव में ही डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे तो डॉक्टर स्टाफ के साथ गायब हो गया। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम निवासी कदीर ने बताया कि उनकी भाभी अफसाना को पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। 8-10 दिन से गांव के ही डॉक्टर के अस्पताल में ही उपचार कराया जा रहा था। डॉक्टर ने गारंटी ली थी कि वह उपचार कराएं, वह अफसाना को ठीक कर देगा। शुक्रवार को उपचार के दौरान अफसाना की मौत हो गई। जैसे घटना का पता लगा तो परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया। वह गांव के लोगों के साथ डॉक्टर से जब घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर भीड़ को देख डॉक्टर स्टाफ के साथ गायब हो गया, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ गया। इस दौरान गांव के लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। अफसाना छह बच्चों की मां थी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकित कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में लाया गया है। विभाग की ओर से सर्वे कराया जाएगा। तभी महिला की मौत के कारणों का सही पता लग सकता है। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed