फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganpati Bappa Moriya, come early next year

Bijnor News: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ

Sat, 26 Sep 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moriya, come early next year
नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
बिजनौर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित की गईं गणपति जी की मूर्तियों का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विसर्जन किया गया। जिला मुख्यालय समेत जिले भर में श्रद्धालुओं ने गणपति जी मूर्तियों की शोभायात्राएं निकालीं और अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ गंगा, रामगंगा समेत अन्य नदियों में मूर्तियों का विसर्जन किया। जिला मुख्यालय पर अगल-अलग मोहल्लों से कई शोभायात्राएं निकाली गईं। गुलाल उड़ाते तथा भक्ति गीतों पर नाचते श्रद्धालु मूर्तियों को लेकर बैराज पर पहुंचे और गंगा में विसर्जन किया।
विज्ञापन

नगीना। नगर में गणपति की की 50 से अधिक मूर्तियों को सजाकर श्रद्धालु हरिद्वार विसर्जन के लिए ले गए। श्री गणपति विशाल विसर्जन शोभायात्रा नगर के मोहल्ला मुगलान मानकचंद से बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी पंडित विपिनचंद त्रिपाठी द्वारा की गई पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। अध्यक्ष समीर बेरी, अग्रवाल सभा के प्रधान शीतल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, गणपति सेवा मंडल मंदिर भोलानाथ द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में अध्यक्ष पवन कंबोज, प्रमोद चौहान, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंदिर खोखरनाथ महादेव समेत विभिन्न मोहल्लों से गणपति जी की मूर्तियां शामिल की गईं। शोभायात्रा के जुलूस में गौरव शर्मा, सुनील मराठा, सार्थक गुप्ता, शिवा कर्णवाल, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, अजीत अग्रवाल, लवी मित्तल, नवनीत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहटौर। श्री हाथी वाला मंदिर से गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। चामुंडा देवी मंदिर में हवन और महाआरती के बाद मूर्ति को बिजनौर बैराज लेजाकर विसर्जित किया गया। बाबा मलंग दास, प्रदीप अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सभासद मुकेश गुप्ता, पायल गुप्ता, पलक गुप्ता, निश्चल त्यागी, सुशांत गोयल, डॉ. एके दक्ष, डॉ. मनीषा दक्ष, गोलू दक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। ताजपुर निवासी रमेश चंद्रा के घर विराजमान गणेश जी की मूर्ति को शोभायात्रा के बाद विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान पंकज चंद्रा, नीरज चंद्रा, पिंकी चंद्रा, भीम सिंह चंद्रा, छुटकी चंद्रा, सविता चंद्रा, अनिता चंद्रा आदि मौजूद रहे।

---
धामपुर। बड़ी मंडी में गणेश चौथ समिति की ओर से आयोजित महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया है। समिति संरक्षक विजय कुमार जैन और संयम जैन के नेतृत्व में नगर में गणपति मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली हरिद्वार ने गए। श्रद्धालुओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। उधर, मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया में विसर्जन यात्रा के दौरान हलवे का प्रसाद का वितरित किया गया। मंदिर अध्यक्ष विभु बंसल, पवन कुमार एडवोकेट, अजय कुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शौर्य बंसल, डॉ. इंद्रदेव सिंह, पीके त्यागी, रचित अग्रवाल आदि रहे। मंडी युवा व्यापार संगठन की ओर से मूर्ति का गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक किया गया।
शेरकोट। मोहल्ला अचारजान में अष्टम श्री गणेश चौथ महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में गणपति बप्पा को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। शोभायात्रा मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से होती हुई खो बैराज पहुंची और मूर्ति का विसर्जन किया गया। मुख्य आयोजकों में राजू पुष्पक, वंश पुष्पक, उज्ज्वल पुष्पक, नमन पुष्पक, कनव रुहेला और आकाश वर्मा मौजूद रहे।
--
जयकारों के साथ मूर्तियों का विसर्जन
नजीबाबाद। अनंत चतुर्दशी पर जगह-जगह विराजमान श्री गणपति मूर्तियों की विसर्जन से पूर्व शोभायात्राएं निकाली गईं। मोहल्ला मकबरा छतरी वाला कुआं से अर्जुन राजपूत, भीम सिंह, पमित घाघट, सुमित गुप्ता, तपेश कुमार आदि ने सुभाषनगर नहर पर मूर्ति विसर्जित की। मोहल्ला मजीदगंज कुआं क्षेत्र की शोभायात्रा में मयंक, तुलाराम, अनिल, प्रियांशु, अमित, रोहन, अनिकेत, पूनम अग्रवाल, अक्षय ने डांडिया करते हुए जहानाबाद नहर में मूर्ति विसर्जित की। मोहल्ला मकबरा वाल्मीकि बस्ती में रामपाल सिन्हा, प्रभात गोडियाल, दीपांशु तेशावरी, नकुल, हनी, मोहित, रोहित, सौरभ के नेतृत्व में मूर्ति विसर्जित की गई। बच्चों को फैंसी ड्रेस प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया। गीता भवन मंदिर के निकट और चौक बाजार में होली हवन कल्याण समिति की ओर से स्थापित गणपति जी की मूर्ति का वंश छाबड़ा, आदि जैन, हिमांशु पाल, पारुल, पूनम, अंजू, कविता, राजीव ग्रोवर आदि ने विसर्जन किया। शिव मंदिर स्टेशन क्षेत्र से पंडित सुभाष नागर, परम पावन अग्रवाल, नवीन भटनागर, डॉ. राजीव अरोड़ा ने मूर्ति विसर्जन किया। संवाद
---

स्योहारा से 150 मूर्तियों का विसर्जन

स्योहारा। नगर में निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा में गणपति जी की करीब 150 मूर्तियां शामिल हुईं। शुक्रवार को श्री शिवालय लक्ष्मी नारायण मंदिर से गणेश विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ मुकेश रस्तोगी ने किया। इसके बाद शिवमूर्ति पर धामपुर विधायक के पुत्र प्रियंकर राणा, विभाग कार्यवाह मुकेश गुप्ता और डॉ. मनोज वर्मा व ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा को रवाना किया। बड़ा बाजार स्थित गणपति महोत्सव समिति की ओर से डॉ. मनोज वर्मा को पगड़ी पहनाकर श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों से होते हुए शोभायात्रा रामगंगा पर पहुंची। संवाद

---
धूमधाम से मना गणेश महोत्सव, मूर्ति का किया विसर्जन
अफजलगढ़। गांव दल्लीवाला में गणेश महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। पंडित मनोज भारद्वाज ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।शुक्रवार को गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के साथ गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में अनिल सैनी, नरेंद्र कुमार, श्रीराम सैनी, मदन सिंह, अमित शर्मा, योगेश शर्मा, अजय कुमार, अनुज, गौरव कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

नगीना में श्री गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed